इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन आलोक कुमार व धर्मेंद्र सिंह की लोगों ने की सराहना
प्रतापगढ़ । मान्धाता थाना क्षेत्र की एक महिला ने स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस मे नवजात शिशु को जन्म दिया। 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने नवजात शिशु और महिला को सकुशल प्रसव कराया। गांव सिपाहा महेरी निवासी मो जावेद की पत्नी अफ़सरून गर्भवती थी। महिला को प्रसव पीड़ा के चलते परिजन 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मान्धाता से जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे महिला को दर्द शुरू हो गया। एम्बुलेंस मे तैनात कर्मचारियों ने महिला को गाड़ी में ही सकुशल प्रसव कराया। प्रसव पीड़ा के चलते महिला ने एंबुलेंस में ही नवजात शिशु को जन्म दिया। मां व नवजात के स्वस्थ होने से परिजनों व सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मचारी ने भी राहत की सांस ली। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन आलोक कुमार और चालक धर्मेंद्र सिंह की लोगो ने सरहाना की।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































