मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में दीवार से गिरने से मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।*
लोकमित्र ब्यूरो
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास फरियाद लेकर आये ललितपुर के राजकुमार पाल (33) की संदिग्ध हालात में घायल हो गया। इलाज केदौरान उसकी ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक जनता दरबार में घुसने की कोशिश के दौरान वह दीवार फांद रहा था। इसी दौरान वह फिसलकर गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता का कहना है पांच फीट की दीवार से गिरकर मौत की बात समझ में नहीं आ रही है। मामले की जांच की जाए और मुआवजा दिया जाए। ललितपुर में बानपुर थानाक्षेत्र के उदयापुर गांव निवासी अच्छेलाल पाल का बेटा राजकुमार पाल शिकायत लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री के जनता दरबार मे आया था। लेकिन अधिकारियों ने उसे अंदर नही जाने दिया। सोमवार को वो फिर से सीएम से मिलकर अपनी समस्या बताने की कोशिश करने लगा। लेकिन देर रात घरवालों को उसके मौत की सूचना मिली। पिता अच्छेलाल के मुताबिक लखनऊ पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि जनता दरबार मे जाने के लिए मुख्यमंत्री आवास की बाउंड्री कूद रहा था। इसी दौरान गिरकर घायल हो गया। इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया जहां मौत हो गयी। पिता के मुताबिक गांव के प्रधान का विरोध नही कर पाए, तो सरकार से कैसे लड़ेंगे। लेकिन न्यायसंगत होगा कि बेटे के मौत की जांच की जाए और परिवार को मुआवजा मिले।
*जमीन तो गई ही बेटा भी चला गया*
बेटे का शव लेने आये अच्छेलाल और चाचा ललित ने बताया कि ग्राम प्रधान राम रतन सिंह यादव ने चुनाव में सपा को वोट देने को कहा था। लेकिन पूरा गांव भाजपा को वोट दे रहा था इसलिए उनके परिवार ने भी भाजपा को वोट दिया। इसकी वजह से नाराज प्रधान ने घर मे घुसकर उनके पूरे परिवार की पिटाई की। इतना ही नहीं घर के बगल की जमीन जिसपर वो मकान बनवा रहे थे प्रधान ने कब्जा कर लिया। थाने से लेकर एसपी तक ने सुनवाई नही की तो बेटा फरियाद लेकर मुख्यमंत्री के पास आया था।
*सिर व कान से निकल रहे थे खून*
राजकुमार के शव का पोस्टमार्टम हुआ तो सिर में बाई तरफ गंभीर चोट के निशान मिले। डॉक्टरों के मुताबिक किसी भारी चीज से सिर पर चोट लगने से ऐसा हो सकता है। राजकुमार के दाएं कान से खून निकला हुआ था। इसे भी डॉक्टर मारपीट की वजह से बता रहे हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि राजकुमार को पॉलिस सोमवार को थाने ले गयी थी। हालांकि गौतमपल्ली इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह भदौरिया के मुताबिक बाउंड्री से गिरने से चोट लगने की जानकारी है। इससे ज्यादा कुछ भी बता पाने की स्थित में नही हैं।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































