V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मानव जीवन बड़े भाग्य से मिलता है -बाल कृष्ण शास्त्री

मान्धाता। विकास खण्ड   के गुडरु गांव में चल रहे श्री मद् भागवत कथा के दौरान राष्ट्रीय संत बाल कृष्ण शास्त्री आशीष जी महाराज  ने कहा कि जिस जीवात्मा की इंद्रियां भगवान के दर्शन को सदैव लालायित रहती है, वही गोपियां हैं। गोपी किसी स्त्री को नहीं कहा गया है “गोभिः इन्द्रियैः कृष्ण: रसं पिवति सा गोपी।”गो का भाव इन्द्रियों से है,पी यानी प्रियतम।जिसकी इंद्रियां प्रियतम कन्हैया से मिलने के लिए तड़पें ,वो गोपी हैं,चाहे वह स्त्री हो या पुरुष।हजारों गोपियों के साथ नृत्य करने पर भी भगवान के ह्रदय में काम का प्रवेश नहीं होता। उन्होंने आगे कहा कि मानव जीवन बड़े भाग्य से मिलता है। जीवन को हमेशा सत्कर्म में लगाना चाहिए। ऐसा काम न करें जिससे दूसरे की आत्मा को कष्ट हो। इस अवसर पर भागवत पाठ कर्ता शिवम् ओझा, यजमान श्याम बिहारी शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, अतींद्र तिवारी,मनोज कुमार, धर्मेन्द्र भट्ट, रमेश शर्मा, अरविंद सिंह,शैलेन्द्र शर्मा, संदीप कुमार, नवदीप, विशाल, जीतेन्द्र, अमरेंद्र, रोहित, प्रमोद शर्मा, सतेंद्र, अशोक कुमार, विमलेश मिश्रा, सुशील पांडेय, बृजेश पांडेय,श्रीवास्तव,कमल श्रीवास्तव ,जय किशन सहित भारी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मान्धाता। विकास खण्ड   के गुडरु गांव में चल रहे श्री मद् भागवत कथा के दौरान राष्ट्रीय संत बाल कृष्ण शास्त्री आशीष जी महाराज  ने कहा कि जिस जीवात्मा की इंद्रियां भगवान के दर्शन को सदैव लालायित रहती है, वही गोपियां हैं। गोपी किसी स्त्री को नहीं कहा गया है “गोभिः इन्द्रियैः कृष्ण: रसं पिवति सा गोपी।”गो का भाव इन्द्रियों से है,पी यानी प्रियतम।जिसकी इंद्रियां प्रियतम कन्हैया से मिलने के लिए तड़पें ,वो गोपी हैं,चाहे वह स्त्री हो या पुरुष।हजारों गोपियों के साथ नृत्य करने पर भी भगवान के ह्रदय में काम का प्रवेश नहीं होता। उन्होंने आगे कहा कि मानव जीवन बड़े भाग्य से मिलता है। जीवन को हमेशा सत्कर्म में लगाना चाहिए। ऐसा काम न करें जिससे दूसरे की आत्मा को कष्ट हो। इस अवसर पर भागवत पाठ कर्ता शिवम् ओझा, यजमान श्याम बिहारी शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, अतींद्र तिवारी,मनोज कुमार, धर्मेन्द्र भट्ट, रमेश शर्मा, अरविंद सिंह,शैलेन्द्र शर्मा, संदीप कुमार, नवदीप, विशाल, जीतेन्द्र, अमरेंद्र, रोहित, प्रमोद शर्मा, सतेंद्र, अशोक कुमार, विमलेश मिश्रा, सुशील पांडेय, बृजेश पांडेय,श्रीवास्तव,कमल श्रीवास्तव ,जय किशन सहित भारी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।

Leave a Comment