पट्टी। कलमकारों के ऊपर फर्जी तरीके से प्रशासन द्वारा शिकंजा कसने तथा बलिया के पेपर लीक मामले में पत्रकारों को जेल भेजे जाने में विरोध के स्वर चारों तरफ मुखर हो रहे हैं।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की पट्टी तहसील इकाई ने अध्यक्ष रंजन त्रिपाठी की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा है।पत्रकारों ने शासन प्रशासन द्वारा पत्रकारों के ऊपर की जा रही दोषपूर्ण कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पत्रकारों को रिहा किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। प्रशासन को सौंपें पर गए ज्ञापन में पत्रकारों को बिना शर्त तत्काल रिहा किए जाने, डीएम, एसपी की संवेदनहीन तथा संदेहास्पद कार्यशैली की उच्च स्तरीय जांच तथा यूपी बोर्ड की शुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए ठोस योजना बनाने तथा पेपर लीक मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर डॉक्टर शकील अहमद बालेंद्र भूषण पांडे देवेंद्र शुक्ला सत्य नारायण खंडेलवाल , रविंद्र मिश्रा, विनोद तिवारी, अजीत तिवारी,महेंद्र दुबे समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें