लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। जिला को-ऑपरेटिव बैंक प्रयागराज के चेयरमैन अमरनाथ मौर्य हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। समाजवादी पार्टी से शहर पश्चिमी प्रयागराज विधानसभा से चुनाव में अपनी दावेदारी भी किया था। इसी बीच अमरनाथ के निर्वाचन व प्राथमिक सदस्यता पर सवाल उठाए गए, जिसकी जांच उपायुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता उत्तर प्रदेश प्रयागराज मंडल प्रयागराज द्वारा की गई। पाया गया की अमरनाथ मौर्य की सदस्यता अनहर्ता की श्रेणी में आती है। इसकी वजह से अमरनाथ मौर्य की सदस्यता समाप्त करने व चेयरमैन पद से हटाने की कार्यवाही के लिए संचालक मंडल की बैठक शुक्रवार को जिला को-ऑपरेटिव बैंक प्रयागराज के सभागार में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए अमरनाथ मौर्य की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए चेयरमैन पद से हटाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही भूपेंद्र सिंह पटेल जो कि संचालक मंडल के उपाध्यक्ष हैं, को चेयरमैन पद का कार्यभार सौंप दिया गया है। भूपेंद्र सिंह पटेल को चेयरमैन पद का दायित्व मिलने पर सांसद कौशाम्बी विनोद सोनकर, सांसद केसरी देवी पटेल,य विधायक प्रवीण पटेल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष कौशाम्बी अनीता त्रिपाठी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, पुष्पराज सिंह, शिव शंकर सिंह, सत्यम, शिवम तिवारी सहित अन्य सदस्यों ने भूपेंद्र सिंह पटेल को चेयरमैन पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाईं दी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें