V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जिला उद्योग बंधु समिति एवं व्यापार बंधु की बैठक संपन्न

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागर में  शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों के साथ जिला उद्योग बन्धु समिति तथा व्यापार बंधु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हो गई। बैठक में जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने उद्यमियों/व्यापारियों की समस्याओं की सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश जारी किया। जिलाधिकारी ने गत बैठक में प्राप्त प्रकरणों पर लिए गये निर्णय पर की गयी कार्यवाही के अनुपालन की समीक्षा की। उन्होने सम्बन्धित विभागो के अधिकारियों को निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिया। बैठक में उद्यमियों द्वारा बैंकों से पैसा निकासी आदि समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराने पर जिलाधिकारी ने एल0डी0एम0 को व्यापारियों के साथ बैंकर्स की बैठक कराकर समस्याओं को निस्तारित कराने के निर्देश दियें। बैठक में व्यापारियों द्वारा सिराथू बाजार में सड़क के किनारे हुए एक गड़ढे को भरवाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने ई0ओ0 सिराथू को गडढा भरवाने के निर्देश दियें। बैठक में बताया गया कि कुछ दुकानदारों द्वारा बाजार बन्दी दिवस में भी दुकानें खोली जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को बाजारों का निरीक्षण कर बन्दी दिवस सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। बैठक में परियोजना निदेशक, उपायुक्त उद्योग  एस0 सिद्दीकी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी तथा  रमेश अग्रहरि,  प्रवेश केशरवानी, अरविन्द केशरवानी, अंशुल केशरवानी, सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागर में  शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों के साथ जिला उद्योग बन्धु समिति तथा व्यापार बंधु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हो गई। बैठक में जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने उद्यमियों/व्यापारियों की समस्याओं की सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश जारी किया। जिलाधिकारी ने गत बैठक में प्राप्त प्रकरणों पर लिए गये निर्णय पर की गयी कार्यवाही के अनुपालन की समीक्षा की। उन्होने सम्बन्धित विभागो के अधिकारियों को निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिया। बैठक में उद्यमियों द्वारा बैंकों से पैसा निकासी आदि समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराने पर जिलाधिकारी ने एल0डी0एम0 को व्यापारियों के साथ बैंकर्स की बैठक कराकर समस्याओं को निस्तारित कराने के निर्देश दियें। बैठक में व्यापारियों द्वारा सिराथू बाजार में सड़क के किनारे हुए एक गड़ढे को भरवाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने ई0ओ0 सिराथू को गडढा भरवाने के निर्देश दियें। बैठक में बताया गया कि कुछ दुकानदारों द्वारा बाजार बन्दी दिवस में भी दुकानें खोली जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को बाजारों का निरीक्षण कर बन्दी दिवस सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। बैठक में परियोजना निदेशक, उपायुक्त उद्योग  एस0 सिद्दीकी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी तथा  रमेश अग्रहरि,  प्रवेश केशरवानी, अरविन्द केशरवानी, अंशुल केशरवानी, सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहें।

Leave a Comment