V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गर्म पछुआ हवा के थपेड़ों ने दोपहर से शाम तक बरसाई आग

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से पछुआ हवा की रफ्तार शुक्रवार को थोड़ी कम हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप में तेजी आई तो हवा के झोंके गर्म होकर आग बरसाने लगे। हालांकि, रात में वातावरण में आर्द्रता बढ़ने पर न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री घटकर 23 डिग्री सेल्सियस हुआ, लेकिन दिन में गर्मी ने तेवर दिखाए तो अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
रात में पारा मामूली तौर पर लुढ़कने और आर्द्रता 60 प्रतिशत से अधिक होने के कारण नम हवा थोड़ी ठंडक का आभास कराती रही। पंखे भी ठंडी हवा देते रहे। सुबह सात बजे तक मौसम सुहाना बना रहा, लेकिन बाद में सूरज जैसे-जैसे आसमान पर चढ़ा, उसकी किरणें प्रखर होने लगीं। दस बजे के बाद वायुदाब में कमी के बावजूद हवा की गति बढ़ने लगी। तब तक धूप इतनी तेज हो चुकी थी कि सूरज के ताप से हवा की ठंडक गायब हो गई और लू की लपटें जनजीवन को बेहाल करने लगीं। गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर लोगों ने सुबह के वक्त घरों से निकलकर बाजारों में पहुंचना शुरू कर दिया। ज्यादातर लोगों ने इस दौरान घर-गृहस्थी की चीजों की खरीदारी कर ली। इसलिए दोपहर के वक्त सड़कों से लेकर बाजारों में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तक ग्राहकों की भीड़ कम रही। शाम चार बजे के बाद सूरज के अस्ताचल की ओर बढ़ने के बाद ही गर्मी में थाड़ी कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों शुष्क हवा चलने के कारण दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है और यह क्रम आगे भी जारी रहने के आसार हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से पछुआ हवा की रफ्तार शुक्रवार को थोड़ी कम हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप में तेजी आई तो हवा के झोंके गर्म होकर आग बरसाने लगे। हालांकि, रात में वातावरण में आर्द्रता बढ़ने पर न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री घटकर 23 डिग्री सेल्सियस हुआ, लेकिन दिन में गर्मी ने तेवर दिखाए तो अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
रात में पारा मामूली तौर पर लुढ़कने और आर्द्रता 60 प्रतिशत से अधिक होने के कारण नम हवा थोड़ी ठंडक का आभास कराती रही। पंखे भी ठंडी हवा देते रहे। सुबह सात बजे तक मौसम सुहाना बना रहा, लेकिन बाद में सूरज जैसे-जैसे आसमान पर चढ़ा, उसकी किरणें प्रखर होने लगीं। दस बजे के बाद वायुदाब में कमी के बावजूद हवा की गति बढ़ने लगी। तब तक धूप इतनी तेज हो चुकी थी कि सूरज के ताप से हवा की ठंडक गायब हो गई और लू की लपटें जनजीवन को बेहाल करने लगीं। गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर लोगों ने सुबह के वक्त घरों से निकलकर बाजारों में पहुंचना शुरू कर दिया। ज्यादातर लोगों ने इस दौरान घर-गृहस्थी की चीजों की खरीदारी कर ली। इसलिए दोपहर के वक्त सड़कों से लेकर बाजारों में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तक ग्राहकों की भीड़ कम रही। शाम चार बजे के बाद सूरज के अस्ताचल की ओर बढ़ने के बाद ही गर्मी में थाड़ी कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों शुष्क हवा चलने के कारण दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है और यह क्रम आगे भी जारी रहने के आसार हैं।

Leave a Comment