V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

मिल्कीपुर अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के तिंदौली गांव के पास बाग में 24 वर्षीय युवक की लाश गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर आम के पेड़ से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने लाश को ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह नीचे हुए उतरवाकर पीएम रिपोर्ट के लिए जिला मुख्यालय भेजा। प्राप्त जानकारी के मृतक युवक शंकर पुत्र नंदलाल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बिरौली झाम थाना कुमारगंज का निवासी है। मृतक के पिता नंदलाल का कहना है कि गांव में उनके पास दो मकान है। नए मकान में शंकर रहता था जिसकी अभी शादी नहीं हुई है। शुक्रवार को साइकिल लेकर खेत की रखवाली करने के लिए घर से निकला था उसके बाद फिर वापस घर नहीं लौटा। जिसकी लाश तिंदौली गांव के भिटारी बाग के पास एक आम के पेड़ पर लटकती मिली ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब दरोगा उमेश कुमार वर्मा ने लाश व युवक की साइकिल को कब्जे में लेते हुए पीएम रिपोर्ट के लिए जिला मुख्यालय भेजा दिया। मृतक युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था ।थाना प्रभारी कुमारगंज वीर सिंह यादव ने बताया कि लाश को कब्जे में ले लिया गया है पीएम रिपोर्ट के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मिल्कीपुर अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के तिंदौली गांव के पास बाग में 24 वर्षीय युवक की लाश गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर आम के पेड़ से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने लाश को ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह नीचे हुए उतरवाकर पीएम रिपोर्ट के लिए जिला मुख्यालय भेजा। प्राप्त जानकारी के मृतक युवक शंकर पुत्र नंदलाल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बिरौली झाम थाना कुमारगंज का निवासी है। मृतक के पिता नंदलाल का कहना है कि गांव में उनके पास दो मकान है। नए मकान में शंकर रहता था जिसकी अभी शादी नहीं हुई है। शुक्रवार को साइकिल लेकर खेत की रखवाली करने के लिए घर से निकला था उसके बाद फिर वापस घर नहीं लौटा। जिसकी लाश तिंदौली गांव के भिटारी बाग के पास एक आम के पेड़ पर लटकती मिली ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब दरोगा उमेश कुमार वर्मा ने लाश व युवक की साइकिल को कब्जे में लेते हुए पीएम रिपोर्ट के लिए जिला मुख्यालय भेजा दिया। मृतक युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था ।थाना प्रभारी कुमारगंज वीर सिंह यादव ने बताया कि लाश को कब्जे में ले लिया गया है पीएम रिपोर्ट के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Comment