V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, कई घायल

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देल्हूपुर में सरकारी गल्ले की दुकान पर राशन लेने आए लोगो में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इससे दोनो पक्षो के कई लोग घायल हो गए। घटना की तहरीर दोनो पक्षो द्वारा पुलिस को दी गई है। देल्हूपुर निवासी शिवम जायसवाल पुत्र हरीलाल जायसवाल एवं कोटेदार लक्ष्मी नारायण गुप्ता उर्फ पप्पू पुत्र रामेश्वर गुप्ता के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इसी को लेकर सरकारी गल्ले की दुकान पर दोनो के बीच कहासुनी होने लगी। जो कहासुनी होते होते मारपीट में तब्दील हो गई। इसके बाद दोनो पक्ष एक दूसरे पर हाथ, डंडा, ईट आदि से हमला करने लगे। इससे एक पक्ष के लक्ष्मी नारायण उर्फ पप्पू गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, संगमलाल गुप्ता को चोटे आ गई। जबकि दूसरे पक्ष के हरीलाल जायसवाल, शिवम जायसवाल, बसंतलाल जायसवाल घायल हो गए। कोटेदार की दुकान से लेकर पुलिस चैकी देल्हूपुर तक दोनो पक्षो में मारपीट जारी रही। पुलिस ने हस्तक्षेप करके दोनो को शांत कराया। एसओ ने बताया कि दोनो पक्षो से तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देल्हूपुर में सरकारी गल्ले की दुकान पर राशन लेने आए लोगो में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इससे दोनो पक्षो के कई लोग घायल हो गए। घटना की तहरीर दोनो पक्षो द्वारा पुलिस को दी गई है। देल्हूपुर निवासी शिवम जायसवाल पुत्र हरीलाल जायसवाल एवं कोटेदार लक्ष्मी नारायण गुप्ता उर्फ पप्पू पुत्र रामेश्वर गुप्ता के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इसी को लेकर सरकारी गल्ले की दुकान पर दोनो के बीच कहासुनी होने लगी। जो कहासुनी होते होते मारपीट में तब्दील हो गई। इसके बाद दोनो पक्ष एक दूसरे पर हाथ, डंडा, ईट आदि से हमला करने लगे। इससे एक पक्ष के लक्ष्मी नारायण उर्फ पप्पू गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, संगमलाल गुप्ता को चोटे आ गई। जबकि दूसरे पक्ष के हरीलाल जायसवाल, शिवम जायसवाल, बसंतलाल जायसवाल घायल हो गए। कोटेदार की दुकान से लेकर पुलिस चैकी देल्हूपुर तक दोनो पक्षो में मारपीट जारी रही। पुलिस ने हस्तक्षेप करके दोनो को शांत कराया। एसओ ने बताया कि दोनो पक्षो से तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment