V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भटौती क्रशर प्लांट में मिला बहुमूल्य हीरा !

सच जानने के लिए पुलिस ने शुरू की कवायद,
मामले से जुड़े कई लोग घर से गायब
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। क्षेत्र के भटौती क्रेशर प्लांट एरिया में ब्लास्टिंग के दौरान बहुमूल्य हीरे मिले हैं।यह मामला योगेश मौर्य की खनन लीज से जुड़ा बताया गया है।सूचना पर वुधवार को पहुंची पुलिस टीम को मौके से चमकीला पत्थर मिला है,जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है। तहसील क्षेत्र के भटौती पहाड़ी में कई क्रेशर प्लांट लगे हुए हैं।सोमवार को योगेश मौर्य की लीज पर पत्थर की ब्लास्टिंग के दौरान कुछ चमकीले पत्थर नजर आए।वहाँ मौजूद जेसीबी ड्राइवर और लोडिंग में लगे कई मजदूरों के हाँथ यह चमकीली धातु लग गयी।यह लोग इसे समेट कर मौके से काम बंद कर वहां से गायब हो गए।दूसरे दिन किसी सुनार की दूकान पर इसकी जांच कराई गई।यहां से यह खबर लीक हुई, तो जंगल की आग की तरह फैल गयी। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची तो सीओ करछना राजेश यादव और कोतवाल मेजा धीरेंद्र सिंह दलबल के साथ बुधवार को मौके पर पहुंच कर मामले का पूरा ब्यौरा जुटाया है।   क्रेशर से जुड़े लोगों की माने तो यहां भारी मात्रा में हीरा मिला है।सूत्रों की मानें तो क्षेत्र के सुकाठ गांव के अजय कुशवाहा, खनन कर रहे जेसीबी आपरेटर व उनके तीन चार सहयोगी हीरे के साथ घर से गायब हैं।फिलहाल पुलिस इस मामले के तह तक जाकर गहराई से जांच में जुट गई है। बुधवार को पुलिस टीम के हाँथ लगे चमकीले टुकड़ें की जांच से सच्चाई सामने आ जायेगी। यदि यह चमकीले पत्थर हकीकत में वेश कीमती हीरे ही हैं तो पुलिस आरोपियों की तलाश में और तेजी से जुट जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सच जानने के लिए पुलिस ने शुरू की कवायद,
मामले से जुड़े कई लोग घर से गायब
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। क्षेत्र के भटौती क्रेशर प्लांट एरिया में ब्लास्टिंग के दौरान बहुमूल्य हीरे मिले हैं।यह मामला योगेश मौर्य की खनन लीज से जुड़ा बताया गया है।सूचना पर वुधवार को पहुंची पुलिस टीम को मौके से चमकीला पत्थर मिला है,जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है। तहसील क्षेत्र के भटौती पहाड़ी में कई क्रेशर प्लांट लगे हुए हैं।सोमवार को योगेश मौर्य की लीज पर पत्थर की ब्लास्टिंग के दौरान कुछ चमकीले पत्थर नजर आए।वहाँ मौजूद जेसीबी ड्राइवर और लोडिंग में लगे कई मजदूरों के हाँथ यह चमकीली धातु लग गयी।यह लोग इसे समेट कर मौके से काम बंद कर वहां से गायब हो गए।दूसरे दिन किसी सुनार की दूकान पर इसकी जांच कराई गई।यहां से यह खबर लीक हुई, तो जंगल की आग की तरह फैल गयी। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची तो सीओ करछना राजेश यादव और कोतवाल मेजा धीरेंद्र सिंह दलबल के साथ बुधवार को मौके पर पहुंच कर मामले का पूरा ब्यौरा जुटाया है।   क्रेशर से जुड़े लोगों की माने तो यहां भारी मात्रा में हीरा मिला है।सूत्रों की मानें तो क्षेत्र के सुकाठ गांव के अजय कुशवाहा, खनन कर रहे जेसीबी आपरेटर व उनके तीन चार सहयोगी हीरे के साथ घर से गायब हैं।फिलहाल पुलिस इस मामले के तह तक जाकर गहराई से जांच में जुट गई है। बुधवार को पुलिस टीम के हाँथ लगे चमकीले टुकड़ें की जांच से सच्चाई सामने आ जायेगी। यदि यह चमकीले पत्थर हकीकत में वेश कीमती हीरे ही हैं तो पुलिस आरोपियों की तलाश में और तेजी से जुट जाएगी।

Leave a Comment