V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कडाधाम देवी दर्शन को आए भक्त की मौत

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। नवरात्रि पर्व को लेकर जिले के अलावा गैर जनपद के दूर दराज के भक्त भी कडा स्थित मां शीतला का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बुधवार को प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के कूदर गांव का मजरा नेवारी निवासी कमला प्रसाद पुत्र अभिनंदन अपने भतीजे व रिश्तेदारों के साथ शक्तिपीठ कड़ा धाम दर्शन पूजन के लिए आया था। कॉलेश्वर घाट पर गंगा स्नान के बाद वह गंगा तट के समीप स्थित मन्दिर में पूजा अर्चना करके जा रहा था तभी अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़ा। साथ रहे लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक  उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। हालांकि ग्रामीणों द्वारा आनन फानन घटना की जानकारी कडाधाम कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर एसडीएम सिराथू व कडा कोतवाल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। उधर घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम का माहौल व्याप्त रहा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। नवरात्रि पर्व को लेकर जिले के अलावा गैर जनपद के दूर दराज के भक्त भी कडा स्थित मां शीतला का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बुधवार को प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के कूदर गांव का मजरा नेवारी निवासी कमला प्रसाद पुत्र अभिनंदन अपने भतीजे व रिश्तेदारों के साथ शक्तिपीठ कड़ा धाम दर्शन पूजन के लिए आया था। कॉलेश्वर घाट पर गंगा स्नान के बाद वह गंगा तट के समीप स्थित मन्दिर में पूजा अर्चना करके जा रहा था तभी अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़ा। साथ रहे लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक  उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। हालांकि ग्रामीणों द्वारा आनन फानन घटना की जानकारी कडाधाम कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर एसडीएम सिराथू व कडा कोतवाल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। उधर घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम का माहौल व्याप्त रहा।

Leave a Comment