नवरात्रि व रमजान के पाक माह में भी नगर पालिका की अनदेखी
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही के चलते नगर वासियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों की सड़कों और गलियों में नाला का गंदा पानी बीते कई महीनों से सड़कों व गलियों पर बह रहा है। इन दिनों नवरात्रि के पावन पर्व के चलते मंदिर जाने वाले भक्तों को भी नाला के गंदा पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। नगरपालिका के लोगों ने कई बार अधिकारियों से सड़क पर बह रहे नाला के गंदा पानी को बंद कराए जाने की मांग की लेकिन जिम्मेदारी की अनदेखी भरे रवैये के चलते नगर वासियों कार्यों में परिवर्तन नहीं हो रहा है। रमजान के महीने में रोजा भी शुरू हो चुका है और लोगों को नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जाना पड़ता है लेकिन सड़क पर नाला का गंदा पानी बहने से नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जाने में लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। नगर पालिका मंझनपुर क्षेत्र के तहसील रोड मस्जिद के पास बड़ा शिवाला रोड वशिष्ट बालिका इंटर कॉलेज की सड़क सहित विभिन्न सड़कों पर कई महीने से नाले का गंदा पानी कीचड़ गंदगी बह रही है जबकि नगर के विकास के नाम पर करोड़ों की रकम नाला निर्माण के नाम पर नगर पालिका खर्च कर चुका है। फिर भी नगरपालिका की दुर्दशा दूर नहीं हो सकी है। नगर वासियों ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नगर की सड़कों पर बह रही गंदगी को दूर करने और नाला निर्माण के नाम पर हुई धांधली की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कराए जाने की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें