समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर मोदी-योगी के सपने को साकार करने का काम करूंगा: विधायक रामचंद्र यादव
अयोध्या। सैदपुर में आयोजित होली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ संपन्न विधायक विधायक रामचंद्र यादव के तीसरी बार जीत दर्ज करने पर अपने सभी सैदपुर बूथ अध्यक्षों व सेक्टर संयोजक वेद प्रकाश शुक्ला व अन्य कार्यकर्ताओं को विधायक ने माला पहनाकर स्वागत किया। आयोजित समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र ने कहा कि साथियों मुझे यह बतातें हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि रुदौली विधानसभा की जनता ने 2012 से 2022 तक लगातार अपने द्वारा बनाये गए रिकार्ड को स्वयं ध्वस्त करते हुए भाजपा के मतों को बढ़ाने का काम किया है । उन्होंने कहा कि देश मे मोदी व प्रदेश में योगी ने जनता की तरक्की का जो मार्ग बनाया है उसे आप सब की सहयोग से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर मोदी-योगी के सपने को साकार करने का काम करूंगा इसके लिए चाहें हमें दिन रात एक करना पड़े । विधायक ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने अभी हम सभी भाजपा विधायकों को 100 दिन के काम का लक्ष्य सौंपा है वो तो हम करेंगे ही साथ ही साथ हमें अपने पांच वर्षों के काम को पाँच माह में करना है तभी हम अपना लक्ष्य पूरा कर पाने में सफल हो सकेंगे , उन्होंने कहा कि 2024 में पुनः सत्ता में वापसी के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी अखंड भारत का निर्माण करेंगे ।विधायक से पहले शीतला प्रसाद शुक्ला संबोधित करते हुए कहा कि विरोधियों ने विधायक रामचंद्र यादव को हराने के लिए तन मन धन से जितना ही सकता था उतना प्रयास किया तरह तरह हथकण्डे भी अपनाएं परन्तु जनता ने उनकी एक न सुनी और अपने चहेते विधायक रामचंद्र यादव को रिकार्ड मतों से विजयी बनाकर विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया ।जिला महामंत्री अशोक कसौधन धरणीधर कौशल मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी मुकेश पाल जिला कार्यकारिणी सदस्य शीतला प्रसाद शुक्ला संतोष सिंह तेज तिवारी बूथ अध्यक्ष राम प्रकाश बैजनाथ यादव अभिषेक तिवारी अनन्तराम शुक्ल और सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































