V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही बस डिवाइडर से भिड़ी

बस सवार तीन की दर्दनाक मौत एक दर्जन यात्री जख्मी
अयोध्या। बुधवार की सुबह थाना कैंट के मुमताज नगर हाइवे पर  भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुची थाना पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से बस में फसे घायलों को   निकाल कर उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां इलाज के दौरान एक और यात्री की मौत हो गयी जबकि एक दर्जन जख्मी यात्रियों का इलाज किया जा रहा हैं।वहीं इनमें से एक यात्री की हालत नाजुक है, जिसे लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे में मरने वालों में 36 वर्षीय रमेश पुत्र सुंदर  निवासी हरैय्या जनपद बस्ती, जबकि दो अज्ञात में एक कि शिनाख्त गिरजेश पांडेय पुत्र केदार पांडेय निवासी ग्राम जीवा थाना बासी जनपद सिद्धार्थनगर जबकि एक अभी भी अज्ञात है जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।  वहीं घायलों में पंचम धनराज 50 वर्ष पीपर पतियार बासी सिद्धार्थनगर, अनिता पत्नी श्रीकृष्ण 29 वर्ष तेलियाटोला थाना सोनहा बस्ती, उनकी पुत्री डेढ़ वर्षीय अंशिका, कार्तिक पुत्र बंशराज 3 वर्ष पटखौली थाना सोनहा बस्ती, अनिता पत्नी ओम प्रकाश 25 वर्ष गायघाट ऊष्मा बाजार सिद्धार्थनगर, ऋषभ त्रिपाठी पुत्र अरविंद नाथ 22 वर्ष निवासी पारा पैरा सिद्धार्थनगर, प्रवीण कुमार पुत्र कोरिलाल 26 वर्ष ग्राम जियावा थाना बासी जिला सिद्धार्थनगर, तारादेवी पत्नी रामबचन 36 वर्ष ग्राम पठखौली थाना सोनहा बस्ती, ओम प्रकाश पुत्र राम करन 11 वर्ष पटखौली थाना सोनहा जिला बस्ती सामिल हैं।  दोपहर बाद स्वास्थ्य हुए कुछ घायलों को  जिसमे  पंचम, अनिता, अंशिका, तारा देवी व ओम  की छुट्टी कर दी गयी। थाना पुलिस अज्ञात की पहचान हेतु दिल्ली की बस ड्रेवलिंग कम्पनी से संपर्क कर सभी यात्री की सूची लेने का प्रयास कर रहीं है। घटना की सूचना से पूरे जिले में शोक की लहर देखने को मिली। वहीं घायलों का हल चल जानने जिला अस्पताल पहुंचे डीएम व एसएसपी सहित तमाम अधिकारीयों ने अस्पताल में डेरा डाल दिया। घटना को स्वतः मुख्यमंत्री के संज्ञान में लेने व मृतको को दो-दो लाख की आर्थिक मदद व घायलों को सुनिश्चित इलाज मुहैया कराने के आदेश के बाद एसडीएम सदर लेखपालों सहित तमाम राजस्व अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गये।  यह बस दिल्ली से बस्ती, सिद्धार्थनगर जा रही थी, जो लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार के मुताबिक, दिल्ली से एक प्राइवेट बस सिद्धार्थनगर जा रही थी, तभी कैंट थाना क्षेत्र में मुमताज नगर के पास फ्लाईओवर पर चढ़ते ही ओवरटेक करने के चक्कर में रेलिंग से टकराकर पलट गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. राज्य सरकार ने तीनों मृतकों के परिवार वालो को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मृतक और घायल यात्री सिद्धार्थ नगर के बांसी के रहने वाले हैं. सभी घायलों का अयोध्या के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. नाजुक हालत में एक यात्री को लखनऊ रेफर किया गया है. वहीं 11 यात्रियों का अयोध्या के जिला अस्प्ताल में इलाज चल रहा है. बाकी हल्के चोट खाए यात्रियों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें छोड़ दिया गया हैं। हादसा मंगलवार की सुबह लगभग 8:00 बजे हुआ। मौके पर पहुंची अयोध्या पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के लोग घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद पलटी हुई बस में भी कुछ यात्री दबे हुए थे. इसके बाद क्रेन से बस को उठाया गया जिसमें 2 यात्री की मौके पर ही मृत पाए गए. वहीं एक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment