लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। गर्मी अब झुलसाने लगी है। मंगलवार को घर से बाहर निकले लोग गर्मी से बेहाल रहे। तेज धूप से अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दोपहर के समय आग सरीखी बरसने लगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हवा सामान्य से तेज गति से चलने और तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान लगाया है। जिले में सप्ताह भर में लू चलने का अनुमान है। मौसम साफ रहने से मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे से ही धूप तेज हो गई। दोपहर आते-आते धूप ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। मानों आसमान से आग बरसने लगी हो। इस दौरान आम जनजीवन बेहाल हो गया। दिन भर हुई भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हवा सामान्य से तेज गति से चलने और औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान लगाया है। जिले में सप्ताह भर में लू चलने का अनुमान है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें