V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गुड़ खाकर यात्रियों ने घड़े के जल से तर किया गला

बीबीएफजी ने स्टेशन परिसर में लगाया निशुल्क प्याऊ
प्रतापगढ़। गत वर्ष की तरह इस बार भी रेलवे स्टेशन परिसर में गर्मी में मुसाफिरों की सुविधा के लिए बच्चा बैक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी की तरफ़ से निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई। जिसका उद्घाटन स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद,रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल के उपाध्यक्ष अश्वनी केसरवानी और सीपी मिश्रा इंस्पेक्टर ने मंगलवार को फीता काट कर किया। इस अवसर पर सैकड़ों यात्रियों ने गुड़ खाकर घड़े के शीतल जल से गला तर किया। एसएस ने कहा कि करोना काल में भी स्पेशल ट्रेनों से आने श्रमिको और उनके बच्चों का ख्याल रखा। सैकड़ों लोगों को खाने पीने, जूते चप्पल दूध इत्यादि की व्यवस्था स्टाल के माध्यम से की। रोटेरियन अश्वनी केसरवानी ने कहा कि प्याऊ से गर्मी में यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। संचालन भरत यादव ने किया। कार्यक्रम में   सहायक उपनिरीक्षक राजेश सिंह, नदीम जाफरी, वीके तिवारी, एमके कश्यप, नवाब अली, चंद्र मणि तिवारी समेत कई  सहयोगी मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बीबीएफजी ने स्टेशन परिसर में लगाया निशुल्क प्याऊ
प्रतापगढ़। गत वर्ष की तरह इस बार भी रेलवे स्टेशन परिसर में गर्मी में मुसाफिरों की सुविधा के लिए बच्चा बैक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी की तरफ़ से निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई। जिसका उद्घाटन स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद,रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल के उपाध्यक्ष अश्वनी केसरवानी और सीपी मिश्रा इंस्पेक्टर ने मंगलवार को फीता काट कर किया। इस अवसर पर सैकड़ों यात्रियों ने गुड़ खाकर घड़े के शीतल जल से गला तर किया। एसएस ने कहा कि करोना काल में भी स्पेशल ट्रेनों से आने श्रमिको और उनके बच्चों का ख्याल रखा। सैकड़ों लोगों को खाने पीने, जूते चप्पल दूध इत्यादि की व्यवस्था स्टाल के माध्यम से की। रोटेरियन अश्वनी केसरवानी ने कहा कि प्याऊ से गर्मी में यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। संचालन भरत यादव ने किया। कार्यक्रम में   सहायक उपनिरीक्षक राजेश सिंह, नदीम जाफरी, वीके तिवारी, एमके कश्यप, नवाब अली, चंद्र मणि तिवारी समेत कई  सहयोगी मौजूद रहे।

Leave a Comment