मंदिरो में उमड़ रही भक्तो की भीड़, गूंज रहे जयकारे
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बासंतिक नवरात्र के चैथे दिन मंगलवारन को जिले के विभिन्न मंदिरो एवं घरो में मां भगवती के कूष्मांडा स्वरूप का पूजन अर्चन किया गयसा। मंदिरो में आज भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी। साथ ही मां के जयकारे गूंजते रहे। मां का भव्य श्रृंगार किया गया था। सिंह पर सवार मां के स्वरूप को भक्त निहारते रहे। भोर से लेकर शयन आरती तक मंदिरो में भक्तो का तांता लगा रहा। पूजन सामग्रियो की महक से समूचा मंदिर क्षेत्र सुगंधित होते रहे। नगर स्थित मां बेल्हा देवी धाम में मंदिर का पट खुलने से पहले ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। मंदिर का पट खुलते ही भक्तो की कतार लग गई। लोग मां का दर्शन पूजन करने के साथ ही मन्नते मांगते रहे। दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। उधर रानीगंज तहसील के निकट स्थित मां बाराही देवी धाम में सुबह से ही मां के दर्शन एवं पूजन के लिए भक्तो की कतार लग गई थी। भक्तो ने श्रद्धा के अनुसार मां को फल, नैवेद्य, नारियल, बताशा, पेड़ा, लड्डू, रोट पूड़ी, फूल, धूपी दीप आदि अर्पित किया। धाम में दर्शन पूजन का क्रम देर रात तक बना रहा। इसी तरह सण्डवा चन्द्रिका स्थित मां चंद्रिका धाम में भी भक्तो की भारी भीड़ रही। सुबह से ही धाम में भक्तो का जमावड़ा लगने लगा था। मंदिरो में आज अधिक भीड़ होने के कारण आसपास के क्षेत्रो में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मां का दर्शन पूजन करके श्रद्धालु मन्नते मांग रहे थे। नवरात्र का चैथा दिन होने के कारण श्रद्धालु आज मां आदि शक्ति के कूष्मांडा स्वरूप का पूजन अर्चन कर रहे थे। दर्शनार्थियो में महिलाओ की संख्या अधिक दिख रही थी। घण्टा घड़ियाल और मां के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। रोट चढ़ाने एवं बच्चो के मुंडन संस्कार का सिलसिला भी देवी धामो में जोरो पर रहा। इसी तरह मां के दर्शन पूजन को भक्तो की भारी भीड़ सिद्ध पठी मां ज्वाला देवी एवं मां फूलमती देवी धामो में भी रही।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें