प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पुरूषोत्तमपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से महिला समेत कई लोग घायल हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुरूषोत्तमपुर गांव निवासिनी रंजना देवी पत्नी रंजीत कुमार हरिजन ने पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी सूर्यबली आदि से उसका आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को शाम विपक्षी उसकी जमीन को अपने चक में मिलाने लगे। मना करने पर उक्त लोग गाली गलौज करते हुए उसे पीटने लगे। शोर सुनकर परिजन बीच बचाव करने पहुंचे तो उन्हे भी पीटकर घायल कर दिया। रंजना ने पुलिस से मामले की जांच करके आरोपियो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें