नायब नाजिर की मौत मामले में एसडीएम पर हो कार्रवाई: बीएल पटेल
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बीएल पटेल ने नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा के मौत की कड़े शब्दो में निन्दा की है। साथ ही शासन एवं प्रशासन से आरोपी एसडीएम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतक के परिवार को न्याय तथा कर्मचारियो के विरूद्ध ऐसा कृत्य करने वाले को सबक दिया जाए। श्री पटेल ने बताया कि यह घटना शर्मसार करने वाली है। यदि इस घटना मे अन्य लोग भी शामिल है तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होने कहा कि ऐसे आपराधिक अधिकारी एवं उनके लोगो के खिलाफ यदि अविलम्ब कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तो जिले के समस्त सफाई कर्मी शासन एवं प्रशासन के विरूद्ध लालगंज तहसील में ही धरना देने को मजबूर होंगे। इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें