मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मकईपुर में बीती रात छत के सहारे एक व्यक्ति को घर मे घुसे चोर गहना कपड़ा एवं बर्तन उठा ले गए। जबकि दूसरे घर में जगहट हो जाने के कारण चोर भाग निकले। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। मकईपुर निवासी लालता प्रसाद सरोज के घर मे बीती रात अज्ञात चोर छत के सहारे घुस गए। इसके बाद जिस कमरे में परिजन सो रहे थे उसमे बाहर से कुण्डी बंद कर लिया। साथ ही दूसरे कमरे में घुस गए। इसके बाद कमरे में रखी सोने की अंगूठी, कंगन, पायल, मांग बेंदी, झुमका, पावजेब समेत एक लाख रूपए से अधिक का जेवरात, कीमती कपड़े एवं बर्तन आदि समेट ले गए। उनके पड़ोस मे वीरेन्द्र कुमार के घर में घुसे तो जगहट हो गई। इससे कुछ नहीं ले जा पाए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ मानधाता ने बताया कि तहरीर मिली है तथा छानबीन कराई जा रही है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें