मानधाता (नि.सं.)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सराय मेदीराय में बिजली की शार्ट सर्किट से खेत में आग लगने के कारण पांच बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणो के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। सरायमेदीराय निवासी अजब नारायण मिश्र एवं पंगुल गांव निवासी शिवशंकर के गेहूं के खेत में आज दोपहर बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। खेत से लपट उठती देख तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने झाड़ियो एवं पानी के सहारे आग बुझाया। इसके बावजूद दोनो पीड़ितो की लगभग पांच बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पाकर राजस्व लेखपाल मौके पर पहुंचे। साथ ही खेत की जांच करके रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को प्रेषित करने की बात कही।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें