कोहंडौर (नि.सं.)। स्थानीय बाजार में पटाखा कारोबारी के घर में लगी आग से झुलसे टाइल्स मिस्त्री की भी मौत हो गई। इस तरह हादसे में मरने वालो की संख्या अब तीन हो चुकी है।
कोहंडौर बाजार निवासी पटाखा कारोबारी के घर में टाइल्स काटने की मशीन से निकली चिंगारी के कारण शनिवार को देर शाम भीषण आग लग गई थी। घटना के समय दो गैस सिलेण्डर भी तेज आवाज के साथ फट गए थे। आग की चपेट में आने से अशफाक के घर की चार महिलाएं तथा एक टाइल्स मिस्त्री राजेश कुमार भी गंभीर रूप से झुलस गया था। राजेश कुमार क्षेत्र के गांव लाखीपुर निवासी किशोरी लाल पटवा का दामाद था। घटना के बाद सभी घायलो को इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया था। वहां पर डाक्टरो ने अशफाक के घर की झुलसी दो महिलाओ को मृत घोषित कर दिया था। जबकि अन्य तीन लोगो की हालत गंभीर होने के कारण प्रयागराज रेफर किया गया था। वहां पर इलाज के दौरान आज टाइल्स मिस्त्री राजेश कुमार ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह घटना में मरने वालो की संख्या अब तीन हो चुकी है। जबकि बचे दो अन्य घायलो की हालत भी अभी गंभीर बनी हुई है। घटना से मृतको के परिजनो में कोहराम मचा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें