प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। तालाब में स्नान करने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लखरैया अठेहा निवासी अरविन्द कुमार वर्मा 20 पुत्र राजाराम वर्मा अपने साथियो के साथ दुर्गन भवानी धाम मनीपुर गौरीगंज जनपद अमेठी दर्शन करने गया था। वह साथियो के साथ वहां पर स्थित सगरा तालाब में स्नान करने लगा। उसी समय वह तालाब में डूबने लगा। यह देख साथियो ने शोर मचाया। इससे तमाम स्थानीय लोग बचाने के लिए पहुंचे मगर तब तक वह तालाब में समा चुका था। उसे करीब एक घण्टा तक खोजने के बाद शव निकाल लिया गया। सूचना पर स्वजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनो में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर गौरीगंज की पुलिस पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयो में छोटा था। जबकि उसका पिता विकलांग है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें