V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

धोखाधड़ी कर पैसा निकालने के आरोप में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़ । जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं अपराध अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के क्रम में जनपद के थाना कोतवाली नगर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग केदौरान थाना क्षेत्र के पीबीपीजी कॉलेज के पास से एक व्यक्ति को 03 अदद एटीएम कार्ड विभिन्न बैंक के, 01 अदद मिनी डीएक्स 3 डिवाइस, 01 अदद मोबाइल फोन व एटीएम धोखाधड़ी के 4000/- रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ एसपी पुत्र नागेंद्र बहादुर निवासी जमालपुर थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ के तीन साथी जो कि स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे, अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गये। उक्त गिरफ्तारी  बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर  अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि हम लोगों का एटीएम से फ्रॉड करने का गिरोह है, जिसमें मेरे अलावा जो तीन लोग कार से मौके से फरार हो गये हैं वो भी सम्मिलित हैं। हम लोग भिन्न-भिन्न बैंक व एटीएम के पास घूमते रहते हैं, और सीधे-साधे व्यक्तियों को देखकर धोखे से उनकी मदद करने के नाम पर उनका एटीएम कार्ड, अपने पास रखे मिनी डीएक्स 3 डिवाइस की मदद से स्कैन कर लेते हैं व इसी बीच हमारा दूसरा साथी एटीएम धारक का पिन कोड देख लेता है इसके बाद हम एटीएम कार्ड का क्लोन बना लेते हैं व पहले से देखे पिन कोड का प्रयोग कर किसी भी एटीएम बूथ से पैसा निकाल लेते हैं। कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने पूर्व में कई जगह पर एटीएम से फ्रॉड कर पैसा निकाला है, जो पैसा मेरे पास से बरामद हुआ है ये भी एटीएम फ्रॉड का ही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ । जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं अपराध अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के क्रम में जनपद के थाना कोतवाली नगर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग केदौरान थाना क्षेत्र के पीबीपीजी कॉलेज के पास से एक व्यक्ति को 03 अदद एटीएम कार्ड विभिन्न बैंक के, 01 अदद मिनी डीएक्स 3 डिवाइस, 01 अदद मोबाइल फोन व एटीएम धोखाधड़ी के 4000/- रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ एसपी पुत्र नागेंद्र बहादुर निवासी जमालपुर थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ के तीन साथी जो कि स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे, अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गये। उक्त गिरफ्तारी  बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर  अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि हम लोगों का एटीएम से फ्रॉड करने का गिरोह है, जिसमें मेरे अलावा जो तीन लोग कार से मौके से फरार हो गये हैं वो भी सम्मिलित हैं। हम लोग भिन्न-भिन्न बैंक व एटीएम के पास घूमते रहते हैं, और सीधे-साधे व्यक्तियों को देखकर धोखे से उनकी मदद करने के नाम पर उनका एटीएम कार्ड, अपने पास रखे मिनी डीएक्स 3 डिवाइस की मदद से स्कैन कर लेते हैं व इसी बीच हमारा दूसरा साथी एटीएम धारक का पिन कोड देख लेता है इसके बाद हम एटीएम कार्ड का क्लोन बना लेते हैं व पहले से देखे पिन कोड का प्रयोग कर किसी भी एटीएम बूथ से पैसा निकाल लेते हैं। कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने पूर्व में कई जगह पर एटीएम से फ्रॉड कर पैसा निकाला है, जो पैसा मेरे पास से बरामद हुआ है ये भी एटीएम फ्रॉड का ही है।

Leave a Comment