कौशाम्बी। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने तहसीलदार को दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गुरुवार को तहसील परिसर में बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने तहसीलदार दीपिका सिंह को अपनी मांगों का दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि नगर पंचायत चरवा चैराहे से चरवा खुर्द होते हुए कलापत का पूरा तक इंटरलाकिंग कराने और चरवा खुर्द मोहल्ले के दलित बस्ती में राजू पासी के मकान से किशोरी रैदास तक व राधे के दरवाजे से बुधराम रैदास तक खड़ंजा या इंटरलाकिंग कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दिया कि अगर तहसील प्रशासन उनकी मांगों की अनदेखी करेगा तो वह आंदोलन करेंगे। इस मौके पर रोहित कुशवाहा, रामसिंह पटेल, विनय शंकर, दिल कुमार, अशोक कुमार, मुन्नालाल और राजू आदि किसान मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें