लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। सैनी इलाके की एक युवती ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर युवती से मनमानी करने लगा। युवती ने जब शादी करने को कहा तो वह आनाकानी करने लगा। साल भर बाद युवती ने शादी की जिद की तो आरोपित युवक मुकर गया। गुरुवार को पीड़िता थाने पहुंची और मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें