लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के बरीपुर गांव में गुरुवार की सुबह कमरे में युवती की संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मायके वालों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। कोखराज थाना क्षेत्र के बरीपुर निवासी कमलेश कुमार खेती करता है। कमलेश की छह साल पहले प्रियंका देवी (26) के साथ शादी हुई थी। कमलेश के दो बच्चे है। एक चार साल का बेटा है और छह माह की बेटी है। प्रियंका हाल ही में अपने मायके बिदनपुर गई थी। बुधवार की शाम को वह घर आई। चर्चा है कि प्रियंका के मायके से वापस आने पर पति से उसकी कहासुनी हुई थी। किसी तरह मामला शांत हुआ। बच्चों ने खाना खाया। वह बच्चों को अंदर के कमरे में लेकर चली गई। बाहर के कमरे में कमलेश सो रहा था। गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में प्रियंका देवी की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। कमलेश ने ही शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग आए। उन्होंने शव को फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो होश उड़ गए। सूचना कोखराज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पति से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर गणेश सिंह का कहना है कि मायके पक्ष की ओर से अभी तक उनको तहरीर नहीं मिली है। प्रकरण की जांच शुरू है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें