लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। चरवा इलाके की एक युवती को अगवा करने के बाद युवकों ने उसके साथ दुराचार किया। पीडि़त परिवार ने उलाहना दिया तो उनके साथ आरोपितों ने मारपीट की। आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती पांच जनवरी की शाम खेत की ओर गई थी। इसके बाद से उसका कहीं सुराग नहीं लगा। युवती के अचानक घर से लापता होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि गांव के ही दो युवक युवती को अगवा कर ले गए। पीड़िता के भाई का आरोप है कि उसकी बहन को अगवा कर दुराचार करने के बाद आरोपितों ने कहीं गायब कर दिया है। आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी चरवा को पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। युवती के भाई ने अदालत में अपील की। अदालत के आदेश पर बुधवार की शाम पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें