लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में ब्याही युवती को ससुरालवालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिपरी थाना क्षेत्र के मुरादपुर की रिंकी देवी की शादी पांच साल पहले रामपुर गांव में राकेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से 50 हजार रुपये नकदी के साथ सोने की चेन लाने की जिद कर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर महीने पर भरने पिटाई करते हुए ससुरालवालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। एसपी के निर्देश पर बुधवार को पुलिस ने आरोपित पति राकेश समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें