लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। सैनी थाने की पुलिस ने बुधवार की रात कमासिन के समीप से प्रतिबंधित मवेशियों से लदे ट्रक को पकड़ा पुलिस को देख चालक व तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन समेत मवेशियों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मवेशियों को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में देते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार की रात सैनी पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कमासिन चैराहे के समीप मवेशी लदा एक ट्रक खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए ट्रक को पकड़ा। जबकि पुलिस को देख तस्कर मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। ट्रक में कुल 20 प्रतिबंधित मवेशी लादे गए थे। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बरामद मवेशियों को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया है। बताया जा रहा है कि मवेशियों की खेप लेकर तस्कर उन्नाव जा रहे थे। पुलिस ने तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें