V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बोर्ड परीक्षाः केंद्र पहुंच अफसरों ने जांची व्यवस्थाएं

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकल विहीन एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए गुरूवार को डीएम और एसपी ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र संचालकों सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अफसरों को दिशा निर्देश जारी करते हुए हर हाल में नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने को कहा। डीएम सुजीत कुमार और एसपी हेमराज मीणा ने मुख्यालय से सटे ओसा चैराहा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर काॅलेज, चपरी आम में संचालित डीएन स्कूल एंड काॅलेज ओसा, रियाज इंटरमीडिएट काॅलेज उखैयाखास करारी, करारी इंटरमीडिएट काॅलेज करारी आदि परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। सभी केद्रों के परीक्षा कक्षों के निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक को सुचितापूर्ण, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरे एवं एलईडी का भी अवलोकन किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकल विहीन एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए गुरूवार को डीएम और एसपी ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र संचालकों सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अफसरों को दिशा निर्देश जारी करते हुए हर हाल में नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने को कहा। डीएम सुजीत कुमार और एसपी हेमराज मीणा ने मुख्यालय से सटे ओसा चैराहा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर काॅलेज, चपरी आम में संचालित डीएन स्कूल एंड काॅलेज ओसा, रियाज इंटरमीडिएट काॅलेज उखैयाखास करारी, करारी इंटरमीडिएट काॅलेज करारी आदि परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। सभी केद्रों के परीक्षा कक्षों के निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक को सुचितापूर्ण, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरे एवं एलईडी का भी अवलोकन किया।

Leave a Comment