V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मकान गिराने वाले दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई को कप्तान से गुहार

प्रतापगढ़ । नगर कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर में दबंग द्वारा मकान को गिरा कर कब्जा करने के आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया किंतु अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इस मामले को लेकर भुक्तभोगी हाजरा बानो ने पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल से प्रार्थना पत्र देकर मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाए। हाजरा बानो ने यह भी आरोप लगाया कि राजनैतिक प्रभाव एवं धनबल के के कारण पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। बता दें कि भैरोपुर में पुराने मकान को कुछ लोगों ने गिरा दिया। आरोपियों के विरुद्ध नगर कोतवाली में विभिन्न मामलों में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर मोहल्ले के लोग हाजरा बानो, फरमान अहमद, शहीद, बबलू, दानिश ने हाजरा बानो के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ । नगर कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर में दबंग द्वारा मकान को गिरा कर कब्जा करने के आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया किंतु अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इस मामले को लेकर भुक्तभोगी हाजरा बानो ने पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल से प्रार्थना पत्र देकर मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाए। हाजरा बानो ने यह भी आरोप लगाया कि राजनैतिक प्रभाव एवं धनबल के के कारण पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। बता दें कि भैरोपुर में पुराने मकान को कुछ लोगों ने गिरा दिया। आरोपियों के विरुद्ध नगर कोतवाली में विभिन्न मामलों में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर मोहल्ले के लोग हाजरा बानो, फरमान अहमद, शहीद, बबलू, दानिश ने हाजरा बानो के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

Leave a Comment