प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कार से लखनऊ जाते समय यमुना एक्सप्रेस वे पर हैदरगढ़ के पास सड़क हादसे में बेल्हा के चार युवको की मौत हो गई। उनके मौत की खबर से परिजनो में कोहराम मचा है।
नगर कोतवाली अंतर्गत पल्टन बाजार निवासी गोलू 28 व लुकमान पुत्रगण मुर्तजा खां चम्पा सुर्ती, अबूबकर पुत्र नन्हे तथा इमरान पुत्र शमीम बुधवार को देर शाम बेलेनो कार पर सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। जब कार लखनऊ के समीप स्थित हैदरगढ़ पहुंची तो डम्फर से जोरदार टक्कर हो गई। इससे चारो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। इसके बाद पुलिस ने चारो घायलो को फौरन लखनऊ स्थित अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डाक्टरो ने गोलू, लुकमान एवं अबूबकर को मृत घोषित कर दिया। साथ ही घायल इमरान को भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया। इमरान ने भी मध्य रात्रि इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह बेल्हा के चार युवको की जान हादसे ने ले लिया। खास बात यह कि चारो युवक एक मोहल्ले तथा एक ही मोहल्ले के है। उनकी मौत से परिजनो में जहां कोहराम मचा है। वही बेल्हा के लोग भी सकते मे है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें