प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना नहर चैराहे पर घोड़ा गाड़ी से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। महेशगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल बहादुर इण्टर कालेज फतूहाबाद के वरिष्ठ लिपिक एवं वजीरपुर गांव निवासी कमलेश कुमार यादव पुत्र पन्ना लाल यादव किसी काम से बाइक द्वारा प्रतापगढ़ आ रहे थे। जब वे पटना नहर स्थित चैराहे पर पहुंचे तो सामने से आ रही घोड़ा गाड़ी से टक्कर हो गई। इससे कमलेश यादव को गंभीर चोट आ गई। इसके बाद घायल युवक को फौरन इलाज के लिए सीएचसी कुण्डा ले जाया गया। वहां पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। साथ ही शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें