प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। फतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघेवरा निवासी पत्रकार रतनलाल ने पड़ोसी पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। साथ ही जिला प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि पड़ोसी रमेश चन्द्र गोड़ एवं बृजेश सरोज के बीच जमीनी विवाद काफी दिनो से चल रहा है। दोनो पक्षो के बीच विगत 26 मार्च को मारपीट व आगजनी की घटना हुई थी। इस मामले से मेरा कोई मतलब नहीं है। इसके बावजूद एक पक्ष बृजेश सरोज द्वारा मेरे खिलाफ फतनपुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियो से भी किया मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि फतनपुर थाना की पुलिस मुझे तथा मेरे परिवार को परेशान कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें