V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मारपीट से क्षुब्ध समूह की महिलाओं ने थाने का किया घेराव

पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई न करने पर जताया आक्रोश, की नारेबाजी
मानधाता (नि.सं.)। स्थानीय बाजार में बुधवार को गुमटी रखने के विवाद को लेकर अनीता गुप्ता एवं उसकी पुत्री को मारने पीटने के मामले को लेकर समूह की महिलाओं ने थाने का घेराव किया। साथ ही पुलिस द्वारा मामले में संतोषजनक कार्रवाई न किए जाने पर आक्रोश जताया। मानधाता पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसी दौरान पीड़ित महिला की अचानक तबियत खराब हो गई। उसे आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मानधाता ले जाया गया। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। समूह की महिलाओ ने कहा कि जब तक आरोपियो की गिरफ्तारी तथा उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई नहीं की जाती तब तक सूह की महिलाएं सड़क पर जाम लगाकर बैठी रहेंगी। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी भी थाने पर पहुंच गए। इसके अलावा खण्ड विकास अधिकारी मानधाता अरूण कुमार, भाजपा नेता विजय मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंसह, तेज सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि असफाक अहमद आदि भी पहुंच गए। साथ ही सभी लोग महिलाओ को समझाने बुझाने लगे। उसी समय भीड़ में किसी ने अफवाह फैला दिया कि पीड़ित महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह सुनते ही भीड़ उग्र हो गई। साथ ही सड़क पर जाम लगा दिया। हालांकि महिला आरक्षी ने ुोन करके बताया कि महिला जीवित है। इसके बाद प्रमुख प्रतिनिधि असफाक अहमद के कहने पर भीड़ ने सड़क छोड़ा तथा थाना परिसर में आ गई। महिलाएं थाने पर लगातार डटी रही। लगभग पांच घण्टे बाद पीड़िता अनीता की तहरीर पर अर्धनग्न करके मारे जाने की धारा शामिल की गई। इसके बाद ही मामला शांत हो सका। मौके पर क्षेत्राधिकारी रानीगंज, अतुल अंजान त्रिपाठी, एसओ जेठवारा आदित्य सिंह, एसओ रानीगंज, महिला थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रही। क्षेत्राधिकारी रानीगंज ने बताया कि धारा तरमीम करके 354 ख बढ़ा दी गई है। उधर पीड़ित महिला अनीता गुप्ता बार बार तहरीर बदल रही है। इससे पुलिस भी परेशान है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई न करने पर जताया आक्रोश, की नारेबाजी
मानधाता (नि.सं.)। स्थानीय बाजार में बुधवार को गुमटी रखने के विवाद को लेकर अनीता गुप्ता एवं उसकी पुत्री को मारने पीटने के मामले को लेकर समूह की महिलाओं ने थाने का घेराव किया। साथ ही पुलिस द्वारा मामले में संतोषजनक कार्रवाई न किए जाने पर आक्रोश जताया। मानधाता पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसी दौरान पीड़ित महिला की अचानक तबियत खराब हो गई। उसे आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मानधाता ले जाया गया। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। समूह की महिलाओ ने कहा कि जब तक आरोपियो की गिरफ्तारी तथा उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई नहीं की जाती तब तक सूह की महिलाएं सड़क पर जाम लगाकर बैठी रहेंगी। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी भी थाने पर पहुंच गए। इसके अलावा खण्ड विकास अधिकारी मानधाता अरूण कुमार, भाजपा नेता विजय मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंसह, तेज सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि असफाक अहमद आदि भी पहुंच गए। साथ ही सभी लोग महिलाओ को समझाने बुझाने लगे। उसी समय भीड़ में किसी ने अफवाह फैला दिया कि पीड़ित महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह सुनते ही भीड़ उग्र हो गई। साथ ही सड़क पर जाम लगा दिया। हालांकि महिला आरक्षी ने ुोन करके बताया कि महिला जीवित है। इसके बाद प्रमुख प्रतिनिधि असफाक अहमद के कहने पर भीड़ ने सड़क छोड़ा तथा थाना परिसर में आ गई। महिलाएं थाने पर लगातार डटी रही। लगभग पांच घण्टे बाद पीड़िता अनीता की तहरीर पर अर्धनग्न करके मारे जाने की धारा शामिल की गई। इसके बाद ही मामला शांत हो सका। मौके पर क्षेत्राधिकारी रानीगंज, अतुल अंजान त्रिपाठी, एसओ जेठवारा आदित्य सिंह, एसओ रानीगंज, महिला थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रही। क्षेत्राधिकारी रानीगंज ने बताया कि धारा तरमीम करके 354 ख बढ़ा दी गई है। उधर पीड़ित महिला अनीता गुप्ता बार बार तहरीर बदल रही है। इससे पुलिस भी परेशान है।

Leave a Comment