V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जमथरा माझा में चला बुलडोजर, हरकत में प्रशासन

अयोध्या। धर्म नगरी अयोध्या में भू माफियाओं  में हड़कंप मचा हुआ है।  राजस्व प्रशासन हरकत में आया और बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 एकड़ भूमि भू माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई । आपको बताते चलें कि अयोध्या में भू माफियाओं का बहुत बड़ा गिरोह सरकारी जमीनों को निशाना बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर बेचने का काम कर रहे हैं जिसमें कुछ दबंग और अपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं।  माझा जमथरा के सर्वे लेखपाल राम प्रताप यादव अपनी टीम के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे और भू माफिया रामजी यादव के कब्जे से 25 एकड़ भूमि को मुक्त कराया और नमामि गंगे परियोजना के तहत  एसटीपी निर्माण के लिए जल निगम के सुपुर्द किया गया । सर्वे लेखपाल रामप्रताप यादव ने कहा कि जितनी सरकारी भूमि है उसे भू माफियाओं के कब्जे से मुक्त करवाया जायेगा और भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी ।किसी भी अबैध कब्जेदार को बक्शा नहीं जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। धर्म नगरी अयोध्या में भू माफियाओं  में हड़कंप मचा हुआ है।  राजस्व प्रशासन हरकत में आया और बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 एकड़ भूमि भू माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई । आपको बताते चलें कि अयोध्या में भू माफियाओं का बहुत बड़ा गिरोह सरकारी जमीनों को निशाना बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर बेचने का काम कर रहे हैं जिसमें कुछ दबंग और अपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं।  माझा जमथरा के सर्वे लेखपाल राम प्रताप यादव अपनी टीम के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे और भू माफिया रामजी यादव के कब्जे से 25 एकड़ भूमि को मुक्त कराया और नमामि गंगे परियोजना के तहत  एसटीपी निर्माण के लिए जल निगम के सुपुर्द किया गया । सर्वे लेखपाल रामप्रताप यादव ने कहा कि जितनी सरकारी भूमि है उसे भू माफियाओं के कब्जे से मुक्त करवाया जायेगा और भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी ।किसी भी अबैध कब्जेदार को बक्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment