V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गंगा जमुनी तहजीब की झलक दिखी होली मिलन समारोह में

अयोध्या। किसी भी समाज के उत्थान के लिये समाज को आगे आना पड़ता है, सामाजिक बुराइयों व कुरीतियों को छोड़कर समाज आगे बढ़े, भारतीय जनता पार्टी हर प्रकार से समाज के उत्थान के लिये सतत प्रयास करेगी। उक्त बातें अवध सैलून एसोसिएशन  की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुये भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस प्रकार से हर समाज के लिये काम कर रही है, उसी प्रकार सविता व सलमानी समाज के लिये भी काम करेगी। उन्होंने अवध सैलून एसोसिएशन के अंतर्गत आने वाले सभी दुकानदारों से अनुरोध किया है कि बदलते समय के साथ आप भी अपने अंदर परिवर्तन लाइए, क्योंकि बदलते समाज के साथ चलने पर ही आप आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने व्यवसाय में साफ-सफाई व अपने  कुशल आचरण के कारण ही अपने व्यवसाय को बुलंदियों पर पहुंचा सकते हैं दोनों समाज के लोगों बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अवध सैलून एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद तुफैल सलमानी सहित तमाम पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मोहम्मद तुफैल सलमानी ने कहा कि हमें अपने हक़ के लिये लड़ाई लड़नी होगी, तभी अपने अधिकारों को पा सकेंगे, इसके लिये संगठन को मजबूत करने की जरूरत है जिस प्रकार ब्रांडेड पार्लर का चलन चल रहा है 50 लाख लेकर फ्रेंचाइजी दे रहे हैं और दूसरे समाज के लोग इस प्रोफेशन में आ रहे हैं इससे हमारे समाज के लोगों पर असर पड़ रहा है । वहीं एसोसिएशन के उपाध्यक्ष फरीद सलमानी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिये लोगों में जागरूकता लाने की जरूरत है। वहीं सविता समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष रामनाथ शर्मा ने मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र को जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा। कार्यक्रम में महंत गुरु चरण दास, मौलाना कारी जमील साहब, दाऊद सलमानी, दानिश सलमानी, अजय शर्मा, उमेश शर्मा,जुनेद सलमानी, असगर सलमानी, इसरार सलमानी, नजीर सलमानी सहित समाज के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। किसी भी समाज के उत्थान के लिये समाज को आगे आना पड़ता है, सामाजिक बुराइयों व कुरीतियों को छोड़कर समाज आगे बढ़े, भारतीय जनता पार्टी हर प्रकार से समाज के उत्थान के लिये सतत प्रयास करेगी। उक्त बातें अवध सैलून एसोसिएशन  की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुये भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस प्रकार से हर समाज के लिये काम कर रही है, उसी प्रकार सविता व सलमानी समाज के लिये भी काम करेगी। उन्होंने अवध सैलून एसोसिएशन के अंतर्गत आने वाले सभी दुकानदारों से अनुरोध किया है कि बदलते समय के साथ आप भी अपने अंदर परिवर्तन लाइए, क्योंकि बदलते समाज के साथ चलने पर ही आप आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने व्यवसाय में साफ-सफाई व अपने  कुशल आचरण के कारण ही अपने व्यवसाय को बुलंदियों पर पहुंचा सकते हैं दोनों समाज के लोगों बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अवध सैलून एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद तुफैल सलमानी सहित तमाम पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मोहम्मद तुफैल सलमानी ने कहा कि हमें अपने हक़ के लिये लड़ाई लड़नी होगी, तभी अपने अधिकारों को पा सकेंगे, इसके लिये संगठन को मजबूत करने की जरूरत है जिस प्रकार ब्रांडेड पार्लर का चलन चल रहा है 50 लाख लेकर फ्रेंचाइजी दे रहे हैं और दूसरे समाज के लोग इस प्रोफेशन में आ रहे हैं इससे हमारे समाज के लोगों पर असर पड़ रहा है । वहीं एसोसिएशन के उपाध्यक्ष फरीद सलमानी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिये लोगों में जागरूकता लाने की जरूरत है। वहीं सविता समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष रामनाथ शर्मा ने मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र को जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा। कार्यक्रम में महंत गुरु चरण दास, मौलाना कारी जमील साहब, दाऊद सलमानी, दानिश सलमानी, अजय शर्मा, उमेश शर्मा,जुनेद सलमानी, असगर सलमानी, इसरार सलमानी, नजीर सलमानी सहित समाज के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Comment