लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर बुधवार को कडाधाम कोतवाली में सभ्रांत लोगों के साथ बैठक किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि नवरात्रि पर्व एक धार्मिक पर्व है। ऐसे में सभी लोग पूरे भाईचारा के साथ नवरात्रि पर्व को उत्साह के साथ मनाए। नवरात्रि पर्व को लेकर कडा स्थित कुबरी गंगा घाट व मां भगवती शीतला के दरबार में भक्तों का रेला रहता है। ऐसे में भीड में किसी प्रकार की किसीको दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली। बुधवार को कडाधाम कोतवाली में सीओ और एसडीएम ने बैठक कर तैयारियों का भी जायजा लिया। वहीं सीओ सिराथू ने कहा कि कडाधाम मेला को लेकर पुलिसिंग व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए। भीड में किसी तरह का फायदा चोर उचक्के न उठा पाएं इसके लिए पुलिस के जवान अलर्ट रहेंगे। वहीं भीड को नियंत्रित करने के लिए निर्धारित जगहों पर चेकपोस्ट भी बनाए जाएंगे। इस दौरान क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें