लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। कोखराज कोतवाली एक गांव में मामूली विवाद पर दबंगों ने पड़ोसन के घर घुसकर मारपीट किया। बुधवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। रामपुर सुहेला गांव की निशा पत्नी रंजीत ने बताया कि पड़ोसी से उसके परिवार की रंजिश चल रही है। सोमवार की शाम वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी उससे भिड़ गए। कहासुनी के बाद पिटाई शुरू कर दिया। मारपीट देख जेठ बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपितों ने उसे भी पीट दिया। महिला की चीख-पुकार सुन घर-परिवार के साथ मोहल्ले के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर महिला की जान बची। घर लौटे परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची और मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें