कौशाम्बी। आम तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियों के दाम पिछले दस दिनों के भीतर काफी घट गए हैं। वहीं नवरात्रि की वजह से फलों के दामों में अचानक तेजी आ गई है। इसकी वजह से उपवास रखने वालों की जेब ढ़ीली होना लगभग तय माना जा रहा है। घरों की रसोंई में रोजाना इस्तेमाल होने वाली सब्जी प्याज, टमाटर, धनिया, मिर्चा, अदरक, परवल आदि का रेट काफी घट गया है। बात अलग है कि आलू का रेट पहले 10 रुपये किलो थी, जो अब 15 रुपये किलो हो गया है। बाकी किसी के दाम में दस-पांच रुपये की गिरावट आई है तो किसी का दाम 40 से 50 रुपये तक कम हुआ है। सब्जियों में महंगाई कम होने से मध्यमवर्गीय परिवारों और गरीबी रेखा में आने वालों को राहत मिलेगी। वहीं, दूसरी ओर फलों के दाम अचानक बढ़ा दिए गए हैं। रेट में 15 से 20 रुपये तक का उछाल दर्ज किया गया है। फल कारोबारियों का कहना है कि नवरात्रि पर खपत बढ़ जाती है। उपवास रखने वालों के साथ कन्या भोज कराने वाले और प्रसाद चढ़ाने के लिए भी लोग फल खरीदते हैं। इसलिए रेट भी बढ़ जाता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। हमेशा नवरात्रि पर महंगाई की मार लोगों को झेलनी पड़ती है।
सब्जी के दाम पर एक नजर
सब्जी पहले अब
परवल 160 120
करेला 110 100
टमाटर 60 40
प्याज 25 20
मिर्चा 150 80
नींबू 08 05
भिंडी 110 100
गोभी फूल 18 17

उत्तरप्रदेश

शेयर करें