V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

फेयरवेल पार्टी में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। करारी कस्बा स्थित डॉ. एएच रिजवी डिग्री कॉलेज में बुधवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कार्यक्रम पेश कर छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। जूनियर्स ने सीनियर्स को विदाई दी। साथ ही उनसे सफलता के टिप्स भी लिए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर की गई। छात्रा वर्षा वर्मा व रानी ने सरस्वती वंदना की तो मोहिनी चैरसिया, छाया दिवाकर तथा अंकिता ने स्वागत गीत गाया। बीएसएससी प्रथम की छात्रा मोमिना बानो ने ‘ये मुमकिन तो नही गीत गाकर महफिल में समा बांधने का काम किया। छात्र रागेश कुमार ने हास्य कविता और चुटकुले के जरिए लोगो को खूब गुदगुदाया। अंकिता कुमारी, रानी, मोनिका यादव ने ये गलियां ये चैबारा-यहां आना नही दोबारा गीत पर ग्रुप डांस किया। अलकाशफ बानो, तहरीन फातिमा ने विदाई गीत ‘कैसे दे हम विदाई प्रस्तुत किया तो उपस्थित लोगों की आंखों में आंसू आ गए। इजहार अहमद, मो. तारिक, मो. समीर, इमरान, अमन शेख ने देश की राजनीति पर मजेदार ड्रामा प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। इसके अलावा मो. इमरान की गजल, अमन व मुस्कान कुरैशी की शायरी, पूर्वा का जोक्स, वर्षा वर्मा- तनु केसरवानी के गीत भी लोगों को खूब भए। प्राचार्य डॉ. विकास कुमार ने सभी लगन लगाकर पढ़ाई करने की नसीहत दी। तनु केसरवानी, अंजलि गौतम, वैष्णवी केसरवानी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर डॉ. कैप्टन अबु तलहा अंसारी, डॉ. अशरफ अब्बास, डॉ. मुकुंद देव दिवेदी, नीतू मिश्रा, पारस, समर फतिमा, पूजा, गुलनाज नकवी, सोनी, शैलेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। करारी कस्बा स्थित डॉ. एएच रिजवी डिग्री कॉलेज में बुधवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कार्यक्रम पेश कर छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। जूनियर्स ने सीनियर्स को विदाई दी। साथ ही उनसे सफलता के टिप्स भी लिए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर की गई। छात्रा वर्षा वर्मा व रानी ने सरस्वती वंदना की तो मोहिनी चैरसिया, छाया दिवाकर तथा अंकिता ने स्वागत गीत गाया। बीएसएससी प्रथम की छात्रा मोमिना बानो ने ‘ये मुमकिन तो नही गीत गाकर महफिल में समा बांधने का काम किया। छात्र रागेश कुमार ने हास्य कविता और चुटकुले के जरिए लोगो को खूब गुदगुदाया। अंकिता कुमारी, रानी, मोनिका यादव ने ये गलियां ये चैबारा-यहां आना नही दोबारा गीत पर ग्रुप डांस किया। अलकाशफ बानो, तहरीन फातिमा ने विदाई गीत ‘कैसे दे हम विदाई प्रस्तुत किया तो उपस्थित लोगों की आंखों में आंसू आ गए। इजहार अहमद, मो. तारिक, मो. समीर, इमरान, अमन शेख ने देश की राजनीति पर मजेदार ड्रामा प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। इसके अलावा मो. इमरान की गजल, अमन व मुस्कान कुरैशी की शायरी, पूर्वा का जोक्स, वर्षा वर्मा- तनु केसरवानी के गीत भी लोगों को खूब भए। प्राचार्य डॉ. विकास कुमार ने सभी लगन लगाकर पढ़ाई करने की नसीहत दी। तनु केसरवानी, अंजलि गौतम, वैष्णवी केसरवानी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर डॉ. कैप्टन अबु तलहा अंसारी, डॉ. अशरफ अब्बास, डॉ. मुकुंद देव दिवेदी, नीतू मिश्रा, पारस, समर फतिमा, पूजा, गुलनाज नकवी, सोनी, शैलेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment