लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। चैत्र नवरात्रि पर दर्जन-पूजन करने शक्तिपीठ कड़ा धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। भक्तों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रशासनिक अमले ने भी कमर कस ली है। डीएम-एसपी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए हैं। चेताया है कि मेले के दौरान अव्यवस्था की बात सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शक्तिपीठ कड़ा धाम 51 शक्तिपीठों का हिस्सा है। यहां नवरात्रि पर नौ दिनों तक भव्य मेला लगता है। दर्शन-पूजन करने के लिए जिले के अलावा पड़ोसी जनपदों से भी हजारों की संख्या में भक्त आते हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि दो अप्रैल से आरम्भ हो रही है। इसे लेकर मंदिर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। लोक निर्माण विभाग धाम क्षेत्र में सड़क का निर्माण करा रहा है। इसकी वजह से नालियां ब्लॉक हो गई हैं। मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी पानी भरा हुआ है। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को नालियां तत्काल खोलवाने का निर्देश दिया है। वहीं, ईओ से कहा है कि वह रास्ते पर जलजमाव की समस्या खत्म कराने के साथ-साथ कर्मचारियों की कम से कम आठ टीमें लगाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्ति कराएं। धाम-गंगा घाटों में सफाई प्रतिदिन कराने को कहा है। बिजली विभाग को डीएम ने नौ दिनों तक धाम क्षेत्र की लाइट नहीं काटने का निर्देश दिया है। सीएमओ डॉ. केसी राय से धाम में मेला लगे होने तक स्वास्थ्य कैंप लगवाने को कहा है। ताकि श्रद्धालुओं को समस्या होने पर डॉक्टर मुहैया कराया जा सके।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें