V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अवैध खनन के कारोबार में भारी इजाफा, फल फूल रहे माफिया.

मानक को ताक पर रखकर जेसीबी कर रही रात दिन मिट्टी की खुदाई
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। जिले में इन दिनों मिट्टी माफिया मानक को ताक पर रखकर जेसीबी मशीन से रात दिन मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं। अवैध खनन के इस काले कारोबार के भारी इजाफे से मिट्टी माफिया फल फूल रहे हैं। साथ ही किसान के निजी कार्य के नाम पर खनन माफिया खेल कर राजस्व विभाग के मानक की धज्जियां उड़ाते हुए शासन और प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। सरकार द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुये दिए गए नियमों में ढील की आड़ में करारी क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। माफिया पूरी रात दर्जनों स्थानों पर खनन करते दिखाई दे जाते हैं। कार्रवाई के नाम पर जिम्मेदार खनन विभाग व पुलिस आंखें मूंदे हुए है। किसानों के आड़ में मिट्टी माफियाओं के अवैध खनन का व्यवसाय बिना किसी रोकटोक के जारी है। कार्रवाई के नाम पर खनन विभाग और स्थानीय पुलिस मौन साधे हुए है। जेसीबी मशीन रात दिन गरजती है। सरकारी मानक की बात की जाए तो परमीशन के बाद दो मीटर मिट्टी खुदाई का मानक है। लेकिन  खनन माफिया सारे मानक की धज्जियां उड़ाते हुए चार मीटर से लेकर ज्यादा तक खुदाई कर रहे हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मानक को ताक पर रखकर जेसीबी कर रही रात दिन मिट्टी की खुदाई
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। जिले में इन दिनों मिट्टी माफिया मानक को ताक पर रखकर जेसीबी मशीन से रात दिन मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं। अवैध खनन के इस काले कारोबार के भारी इजाफे से मिट्टी माफिया फल फूल रहे हैं। साथ ही किसान के निजी कार्य के नाम पर खनन माफिया खेल कर राजस्व विभाग के मानक की धज्जियां उड़ाते हुए शासन और प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। सरकार द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुये दिए गए नियमों में ढील की आड़ में करारी क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। माफिया पूरी रात दर्जनों स्थानों पर खनन करते दिखाई दे जाते हैं। कार्रवाई के नाम पर जिम्मेदार खनन विभाग व पुलिस आंखें मूंदे हुए है। किसानों के आड़ में मिट्टी माफियाओं के अवैध खनन का व्यवसाय बिना किसी रोकटोक के जारी है। कार्रवाई के नाम पर खनन विभाग और स्थानीय पुलिस मौन साधे हुए है। जेसीबी मशीन रात दिन गरजती है। सरकारी मानक की बात की जाए तो परमीशन के बाद दो मीटर मिट्टी खुदाई का मानक है। लेकिन  खनन माफिया सारे मानक की धज्जियां उड़ाते हुए चार मीटर से लेकर ज्यादा तक खुदाई कर रहे हैं।

Leave a Comment