लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। जिले में चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा की हकीकत खंगालने के लिए बुधवार को जिलाािधकारी सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा केंद्र अन्य जिम्मेदारों को सूचितापूर्ण नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराए जाने के लिए निर्देश दिए। बता दें कि बुधवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीथक गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज सिकंदरपुर, बजहा, गंगा प्रसाद मेमोरियल कन्वेंट इंटर कॉलेज कोखराज, छत्रपाल मौर्य इंटर कॉलेज मीरापुर, दारानगर तथा श्री गंगा प्रसाद साहू इंटर कालेज देवीगंज का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया गया। अधिकारी द्वय द्वारा सभी कक्षों के निरीक्षण के दौरान स्टैटिक मजिस्टेªट एवं केन्द्र व्यवस्थापक को सुचितापूर्ण, नकल विहीन एवं शान्तिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिये तथा परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी का भी अवलोकन किया गया। हालांकि 2022 के बोर्ड परीक्षा में जिलाधिकारी व एसपी की नकल को लेकर दिख रही गंभीरता को लेकर शिक्षामाफियाओं में हडकंप का माहौल है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें