कबीर दर्शन पर हुआ मंथन
सृजना साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में कर्मयोगिनी समाजसेविका फूला देवी की स्मृति में कबीर मतानुयायी संतो-चिंतकों का सम्मेलन सदर विकास खंड सरायदली ग्राम सभा में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता समाजसेवी प्रेमदास मौर्य ने की। फूला देवी के त्याग-कृतित्व पर चर्चा हुई। उपस्थित संत- महात्माओं का थाली सेट के साथ विभिन्न उपहार देकर सम्मान -अलंकरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कबीर के दर्शन पर बोलते हुए शम्भू दास साहेब ने कहा कि संत कबीर तत्वदर्शी थे। उनके विचारों के अनुपालन से भेदभाव-घृणा को दूर किया जा सकता है। साहित्यकार -समीक्षक डॉ० दयाराम मौर्य ‘रत्न’ ने कहा कि कबीर प्रखर वक्ता और समाजसुधारक थे। उनके उपदेश स्वस्थ समाज की संरचना में सहायक हैं। इस अवसर पर आत्माराम मौर्य, जीतलाल मौर्य, जितेन्द्र कुमार मौर्य, शैलेन्द्र कुमार, रामचन्द्र मौर्य, वीरेंद्र कुमार मौर्य सहित उपासक उपस्थित थे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































