सातवीं पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
प्रतापगढ़। जिले के शासकीय अधिवक्ता रहे स्व. कमलेश कुमार पांडेय को मंगलवार को उनकी सातवीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। वह प्रतापगढ़ में क्रिमिनल के शासकीय अधिवक्ता रहे। शहर के पीडब्लूडी कार्यालय के बगल स्थित उनके आवास पर सातवीं पुण्यतिथि पर शांति पाठ और हवन करके अधिवक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन पुनीत कुमार पांडेय ने किया। पं. राकेश त्रिपाठी ने शांति पाठ संपन्न कराया। इस मौके पर हुई श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शंकर त्रिपाठी ने कहा कि पांडेय हमेशा न्याय के पक्षधर रहे। उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वरिष्ठ अधिवक्ता देवानंद त्रिपाठी ने कहा कि कमलेश पांडेय हमेशा अधिवक्ता हितों की बात किया करते थे। उन्होंने उनके साथ बिताए गए कई संस्मरण सुनाए। वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित शुक्ला ने कमलेश पांडेय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कमलेश जी के छोटे पुत्र राजेश कुमार पांडेय हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में मुख्य स्थायी शासकीय अधिवक्ता हैं। वह उनका नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर विवेक त्रिपाठी, निर्भय प्रताप सिंह, रमेश तिवारी, प्रदीप मौर्य, ज्ञान प्रकाश विश्वकर्मा,सुशांत प्रकाश त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, शिवेश शुक्ल आदि रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































