V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

केशव के डिप्टी सीएम बनने पर पैदल निकले चित्रकूट धाम

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। केशव मौर्या को डिप्टी सीएम बनाये जाने से उनके सर्मथकों में जोश भरा हुआ है । कोई बुलडोजर से यात्रा कर रहा है तो कोई डीजे की धुन पर होली मना रहा है तो कोई मंदिरों में लड्डू चढ़ा रहा है । सभी अपने अपने हिसाब से खुशी जाहिर कर रहे है। वही  चार लोग ऐसे निकले जो केशव के डिप्टी सीएम बनाये जाने पर कौशांबी से चित्रकूट धाम में कामतानाथ स्वामी दर्शन करने के लिए पदयात्रा कर रहे है।  केशव के समर्थक सिराथू के बिछौरा निवासी टिकेश्वर यादव, मझियावां के विजय पाल, अमावां के ओंकार नाथ मौर्या व दिलीप श्रीवास्तव उनके डिप्टी सीएम की शपथ लेने के बाद  चित्रकूट स्थित कामता नाथ स्वामी की परिक्रमा करने घर से पैदल निकल पड़े है। उन्होंने बताया कि हमने मान्यता मानी थी कि यदि हमारे जनप्रिय नेता को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा तो हम लोग पैदल जाकर कामता नाथ स्वामी की परिक्रमा करेंगे । उन्होंने हमारी सुन ली है तो हम पैदल परिक्रमा करने के लिए घर से निकल पड़े है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। केशव मौर्या को डिप्टी सीएम बनाये जाने से उनके सर्मथकों में जोश भरा हुआ है । कोई बुलडोजर से यात्रा कर रहा है तो कोई डीजे की धुन पर होली मना रहा है तो कोई मंदिरों में लड्डू चढ़ा रहा है । सभी अपने अपने हिसाब से खुशी जाहिर कर रहे है। वही  चार लोग ऐसे निकले जो केशव के डिप्टी सीएम बनाये जाने पर कौशांबी से चित्रकूट धाम में कामतानाथ स्वामी दर्शन करने के लिए पदयात्रा कर रहे है।  केशव के समर्थक सिराथू के बिछौरा निवासी टिकेश्वर यादव, मझियावां के विजय पाल, अमावां के ओंकार नाथ मौर्या व दिलीप श्रीवास्तव उनके डिप्टी सीएम की शपथ लेने के बाद  चित्रकूट स्थित कामता नाथ स्वामी की परिक्रमा करने घर से पैदल निकल पड़े है। उन्होंने बताया कि हमने मान्यता मानी थी कि यदि हमारे जनप्रिय नेता को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा तो हम लोग पैदल जाकर कामता नाथ स्वामी की परिक्रमा करेंगे । उन्होंने हमारी सुन ली है तो हम पैदल परिक्रमा करने के लिए घर से निकल पड़े है।

Leave a Comment