लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर बाइक से जा रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिसमें एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज पश्चिम शरीरा के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है प्राप्त जानकारी के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पचाभा गांव निवासी प्रेम सिंह महेवाघाट के अंधावा गांव निवासी ननबुददी पासी के साथ अपनी बाइक से बैरमपुर बाजार किसी काम से जा रहे थे जैसे ही यह दोनों बाइक सवार कोल्हुआ गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया अज्ञात वाहन के टक्कर लगने से बाइक चला रहे प्रेम सिंह पुत्र रजई उम्र 55 वर्ष की मौके में ही मौत हो गई तथा दूसरा ननबुददी उम्र 35 वर्ष गंभीर अवस्था में सड़क में ही तड़पने लगा इसी बीच सूचना मिलते ही बैरमपुर चैकी की पुलिस मौके में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल ननबुददी को इलाज के लिए पश्चिम सरीरा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है उधर मृतक के परिवार में दर्दनाक हुई इस घटना से कोहराम मचा हुआ है

उत्तरप्रदेश

शेयर करें