मिल्कीपुर अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के डफलपुर गांव में छुट्टा मवेशियों को पिकअप से लाकर छोड़ते हुए रंगे हाथ तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर धुनाई करते हुए कुमारगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मौके पर पहुंची कुमारगंज पुलिस पकड़े गए युवकों को पिकअप समेत थाने ले आई और युवकों का चालान शांतिभंग के अंदेशे में कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खंडासा थाना क्षेत्र के अंजरौली गांव निवासी राहुल गुप्ता पुत्र शिव मोहन गुप्ता अपने पिकअप रजिस्ट्रेशन संख्या यूपी 42 टी 5773 पर पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर एवं अमेठी के सीमावर्ती गांव के लोगों से पैसा लेकर छुट्टा मवेशियों को लोड करके अपने गांव के इर्द-गर्द के गांव के आसपास उन मवेशियों को रात में उतार देते हैं। लगातार छुट्टा मवेशियों की बढ़ रही संख्या को लेकर क्षेत्रवासी ग्रामीण हैरान एवं परेशान थे। राहुल की कारस्तानी की जानकारी ग्रामीणों को हो गई थी और ग्रामीण इसकी निगरानी में लगे थे। शुक्रवार की भोर राहुल गुप्ता अपने साथियों मथुरा प्रसाद पुत्र रामप्यारे निवासी अजरौली, एवं पवन गौतम पुत्र बैजनाथ ईंटगाव थाना इनायतनगर के साथ अपनी पिकअप से एक दर्जन की संख्या में छुट्टा मवेशियों को लाकर डफल पुर गांव स्थित जंगल के पास उतार रहे थे कि कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तीनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी धुनाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने समूचे घटनाक्रम की जानकारी कुमारगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुमारगंज थाने के उपनिरीक्षक उमेश कुमार वर्मा हमराही सिपाही पंकज कुमार एवं दो होमगार्ड की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए तीनों युवकों को पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया। पुलिस टीम पिकअप सहित तीनों युवकों को थाने ले आई और उप निरीक्षक उमेश वर्मा ने पिकअप को धारा 207 एमबी एक्ट के तहत सीज करते हुए पकड़े गए तीनों युवकों का चालान शांतिभंग के अंदेशे में धारा 151, 107, 116 सीआरपीसी के तहत चालान कर दिया है। वहीं दूसरी ओर इस कारनामे में संलिप्त युवकों के रंगे हाथ पकड़े जाने की जानकारी के बाद क्षेत्रवासी कृषकों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इन्हीं के कृत्यों के चलते हमारे क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों की बाढ़ आ गई थी।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

पिकअप पर लोड कर छुट्टा मवेशियों को छोड़ते युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा,
मिल्कीपुर अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के डफलपुर गांव में छुट्टा मवेशियों को पिकअप से लाकर छोड़ते हुए रंगे हाथ तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर धुनाई करते हुए कुमारगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मौके पर पहुंची कुमारगंज पुलिस पकड़े गए युवकों को पिकअप समेत थाने ले आई और युवकों का चालान शांतिभंग के अंदेशे में कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खंडासा थाना क्षेत्र के अंजरौली गांव निवासी राहुल गुप्ता पुत्र शिव मोहन गुप्ता अपने पिकअप रजिस्ट्रेशन संख्या यूपी 42 टी 5773 पर पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर एवं अमेठी के सीमावर्ती गांव के लोगों से पैसा लेकर छुट्टा मवेशियों को लोड करके अपने गांव के इर्द-गर्द के गांव के आसपास उन मवेशियों को रात में उतार देते हैं। लगातार छुट्टा मवेशियों की बढ़ रही संख्या को लेकर क्षेत्रवासी ग्रामीण हैरान एवं परेशान थे। राहुल की कारस्तानी की जानकारी ग्रामीणों को हो गई थी और ग्रामीण इसकी निगरानी में लगे थे। शुक्रवार की भोर राहुल गुप्ता अपने साथियों मथुरा प्रसाद पुत्र रामप्यारे निवासी अजरौली, एवं पवन गौतम पुत्र बैजनाथ ईंटगाव थाना इनायतनगर के साथ अपनी पिकअप से एक दर्जन की संख्या में छुट्टा मवेशियों को लाकर डफल पुर गांव स्थित जंगल के पास उतार रहे थे कि कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तीनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी धुनाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने समूचे घटनाक्रम की जानकारी कुमारगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुमारगंज थाने के उपनिरीक्षक उमेश कुमार वर्मा हमराही सिपाही पंकज कुमार एवं दो होमगार्ड की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए तीनों युवकों को पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया। पुलिस टीम पिकअप सहित तीनों युवकों को थाने ले आई और उप निरीक्षक उमेश वर्मा ने पिकअप को धारा 207 एमबी एक्ट के तहत सीज करते हुए पकड़े गए तीनों युवकों का चालान शांतिभंग के अंदेशे में धारा 151, 107, 116 सीआरपीसी के तहत चालान कर दिया है। वहीं दूसरी ओर इस कारनामे में संलिप्त युवकों के रंगे हाथ पकड़े जाने की जानकारी के बाद क्षेत्रवासी कृषकों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इन्हीं के कृत्यों के चलते हमारे क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों की बाढ़ आ गई थी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें